फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह पशु पालकों की 10 भैंसें चोरी

Sun, 19 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले गांव के बाहर नदी के किनारे चरने गई थीं भैंसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौली राज के तकिया टोला गांव के छह पशु पालकों की 10 भैंसें चोर चुरा ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर पशु पालकों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया टोला गांव के रहने वाले अब्बास, सुबास, सुरेश, ज्ञांती, कैलाश, नागेंद्र कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 15 मई को हम लोगों की 10 भैंसें गांव के बाहर नदी किनारे चरने के लिए गई थी। भैंसों को चोर चुरा ले गए। पीड़ितों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मुझे पता नहीं है। पता करता हूं। अगर ऐसी बात होगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें