फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरखास्त रोजगार सेवक से वसूला जाएगा मानदेय

Sun, 19 May 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी के रायबारी गांव में तैनात था रोजगार सेवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव में तैनात रोजगार सेवक को प्रशासनिक समिति ने बरखास्त कर दिया था। रोजगार सेवक पर गांव के कुछ लोगो ने गंभीर आरोप लगाया गया था। अब ग्राम रोजगार सेवक से कार्य अवधि के दौरान मिले कुल मानदेय को वसूलने की तैयारी में विभाग लग गया है।
रायबारी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार गौतम ने कुछ माह पूर्व लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में तैनात ग्राम रोजगार सेवक प्रवीण कुमार राय रायबारी गांव निवासी नहीं होने के बाद भी फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर गांव के रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। वह बगल गांव के घांटी खास के रायपुरा टोले का मूल निवासी है। प्रशासनिक समिति ने जांच के बाद आरोप सही पाया। रोजगार सेवक को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए दो मौका दिया गया। लेकिन उनके उचित जवाब नहीं देने पर ग्राम समिति के पंद्रह सदस्यों में से तेरह सदस्यों की संस्तुति पर उसकी संविदा समाप्ति का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद समिति ने कार्य अवधि के दौरान मिले मानदेय वसूली करने के साथ ही उनके खिलाफ जालसाजी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवक को प्रशासनिक समिति ने बरखास्त कर दिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। साथ ही सूचना ग्राम पंचायत भवन पर चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें