फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर साहित्य सम्मेलन को लेकर दारुल उलूम का विरोध

Thu, 24 Jan 2013 12:51 PM IST
देवबंद(सहारनपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
24 जनवरी से शुरू हो रहे जयपुर साहित्य सम्मेलन में लेखक सलमान रुश्दी की विवादास्पद पुस्तक सैटेनिक वर्सेज के अंश पढ़ने वाले लेखकों को आमंत्रित करने पर दारुल उलूम ने कड़ा ऐतराज जताया है। साथ ही दारुल उलूम ने इन लेखकों को सम्मेलन में न आने देने की मांग की है।  
विज्ञापन


दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी बनारसी ने कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष मुल्क है, जहां सभी मजहबों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले लेखकों को भारत में न आने देने और उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहतमिम ने कहा कि दारुल उलूम भारत और पाक के बेहतर ताल्लुकात का पक्षधर है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष जयपुर साहित्य सम्मेलन में कई लेखकों ने सलमान रुश्दी की पुस्तक सैटेनिक वर्सेज के अंश पढ़े थे, जिसका मुसलिम समाज ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें