फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज को हर दिन एक करोड़ की चपत

Thu, 24 Jan 2013 11:28 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के द्वारा कंपनियों पर से सरकारी नियंत्रण हटाए जाने के कारण डीजल के दाम में काफी इजाफा हुआ है। करीब दो महीने के भीतर डीजल के दाम में 18.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण परिवहन निगम को रोजाना एक करोड़ रुपए का घाटा हो रहा, जिससे वित्तीय ढांचा चरमरा गया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने इस घाटे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रबंध निदेशक आलोक कुमार से बुधवार को मुलाकात कर वित्तीय हालात को सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने मंत्री को बताया कि नवंबर में यात्री किराया में 10 पैसा प्रति किमी प्रति सीट की दर से बढ़ोतरी हुई थी। तब डीजल 42.46 रुपए प्रति लीटर था। तब से लेकर 18 जनवरी तक डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है, जिसका रेट 60.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक डीजल के दाम में 18 जनवरी को 11.40 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इसके कारण से निगम की वित्तीय स्थिति पटरी से उतर गई है। इससे कुंभ मेला के लिए बनी कार्य योजना को संचालित करने में दिक्कत आ रही है। प्रबंध निदेशक ने मंत्री को बताया कि महंगे डीजल के कारण निगम को रोजाना एक करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें