फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ हुई गैंगरेप की कोशिश तो टूट गई शादी

Sat, 10 Aug 2013 01:19 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में युवती ने एक युवक पर गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी जैसे ही उसके भावी ससुराल वालों को लगी, उन्होंने रिश्ता तोड़कर शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं की है।

चौकी क्षेत्र निवासी परिजनों ने बताया कि दो माह पहले उनका गांव निवासी कुछ लोगों ने नाली को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें उनके पक्ष के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके चलते उनके परिवार की लड़की का विवाह स्थगित करना पड़ा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को उनके परिवार की लड़की खेत पर गई थी। रंजिश के चलते दो लड़कों ने उसे खेत दबोचकर गैंगरेप की कोशिश की।

पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी जैसे ही युवती के भावी ससुराल वालों को लगी, उन्होंने विवाह से इंकार कर रिश्ता तोड़ दिया।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी के भविष्य से खिलवाड़ किया है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों एसएसपी ऑफिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें