फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में घोटाले को लेकर एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग 

Wed, 06 Nov 2019 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ईपीएफ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कर्मचारियों के ईपीएफ ,जीपीएफ और सीपीएफ घोटाले को लेकर मंगलवार को वाराणसी के भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर हुई सभा में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बड़े घोटाले के जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की जाए।
विज्ञापन


डीएचएफएल में निवेश किसकी अनुमति से हुआ। आज तक पावर कारपोरेशन प्रबंधन किसे बचाने के लिए चुप्पी साधा था। वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का करोड़ों रुपये खाते में जमा न करके ठेकेदार गबन कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। पैसा वसूल कर संविदा कर्मियों के खाते में डाला जाए।  डूबे धन को सरकार वापस कराए।

यदि ऐसा नहीं हुआ तो 18 और 19 को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर मायाशंकर तिवारी, एके श्रीवास्तव, आरबी यादव, जयशंकर राय आदि शामिल रहे। जूनियर इंजीनियर संगठन प्रदेशव्यापी ध्यानाकर्षषण कार्यक्रम होगा। यह निर्णय प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में लिया गया। बुधवार को भी विरोध सभा होगी। 13 को मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें