फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओ यारों सुनों जरा, एक लड़की की दास्तां...’

Fri, 15 Feb 2013 11:41 PM IST
साहिबाबाद/ दीपाली श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी का शिकार हुई दामिनी के दर्द को साहिबाबाद के कुछ छात्रों ने एक गाने के जरिए लोगों तक पहुंचाने की ठानी है। छात्रों का रॉक बैंड दिल्ली में होने वाले एक कंसर्ट में इस गीत को पेश करेगा।
विज्ञापन


बारहवीं के चार विद्यार्थियों ने ‘हार्ट ब्रेकर्स: द गेम इज ऑफ नेम एंड फेम’ बैंड बनाया है। दिल्ली गैंगरेप पर इनके द्वारा तैयार गाने को दिल्ली स्थित मयूर विहार में होने वाले कंसर्ट के लिए चुना गया है। गाने में दामिनी के साथ हुए हादसे, मौत से जंग और फिर काल के मुंह में चले जाने तक की दास्तां हैं।

अक्षय भसीन, सूरज चौहान, उज्ज्वल अरोड़ा और दीपक सिंह ने गाने के बोल लिखे हैं और इसे धुन में पिरोया है। अक्षय ने बताया कि टीआरटी ग्रुप की ओर से आयोजित कंसर्ट में इसे पेश किया जाएगा। उनके रॉक बैंड को उम्मीद है कि दामिनी को समर्पित गाने के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाने के बोल ‘ओ यारों सुनों जरा, एक लड़की की दास्तां, क्या थी उसकी खता, क्यों मिली उसे सजा...’ हैं। बता दें कि हार्ट ब्रेकर्स बैंड अभी तक ऐसे गाने बनाता था, जिन्हें प्यार में नाकामयाबी मिली हो। इनका ब्रेकअप पर बनाया गाना सराहा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें