फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के भाई ने कहा, अखिलेश कर रहे वादाखिलाफी

Wed, 27 Feb 2013 08:56 PM IST
बलिया/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप कांड की शिकार बिटिया के भाई ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। ‘अमर उजाला’ से कहा कि मुख्यमंत्री जब संवेदना प्रकट करने गांव आए थे तब उन्होंने परिवार के चार लोगों को नौकरी देने का वादा किया था।
विज्ञापन


परिवार के चार सदस्यों ने अपना-अपना बायोडाटा उन्हें ई-मेल से भेजा भी। लेकिन उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाई ने बताया कि उसने एक बार मुख्यमंत्री को स्वयं फोन किया तथा उनके पीए के भी मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 जनवरी को 20 लाख रुपये का ड्राफ्ट देने बिटिया के पैतृक गांव आए थे। उस दौरान उन्होंने बिटिया के परिजनों से कुछ समय तक एकांत में बातचीत की थी। बिटिया के पिता व भाई का दावा है कि इसी बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के चार सदस्यों को नौकरी देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें