फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में तालाब में मिली सगे भाइयों की लाश, मां-बहन लापता

Wed, 26 Jul 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर के परसा में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के परसा देवाइचपार गांव के तालाब में बुधवार को दो सगे भाइयों की लाश मिली है। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। बच्चों की मां और बड़ी बहन लापता हैं। तालाब व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


घर पर मां के गहने भी गायब हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

परसा देवाइचपार गांव के चरवाहों ने बुधवार की सुबह गांव के पश्चिम स्थित प्राइमरी स्कूल से सटे पोखरे में दो बच्चों की लाश उतराते देखी। लाश को बाहर निकाला गया तो पहचान गांव के ही अर्जुन के पुत्र सुरेंद्र (5) व वीरेंद्र (2) वर्ष के रुप में हुई। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीण सूचना देने घर पहुंचे तो पता चला कि बच्चों की मां अनीता (30) व बड़ी बहन लक्ष्मी (6) भी गायब हैं। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने पोखरे में जाल फेंककर तलाश शुरू की, लेकिन अंदर से केवल अनीता की साड़ी बरामद हुई। काफी खोजबीन के बाद भी मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिला।

बताते हैं कि अर्जुन मुंबई में रहकर काम करता है। पिछले दिनों वह घर आया था। रविवार को ही वह मुंबई लौट गया। ढेबरुआ एसओ मुकेश राय, कठेला चौकी प्रभारी राजेश दुबे, बढनी चौकी प्रभारी हरेंद्र राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कराई। सूचना पाकर एसपी सत्येंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली और छानबीन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें