फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित

Sat, 06 Apr 2013 02:10 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम-2013 (यूपीपीजीएमईई) 23 अप्रैल को होगा। यूपीपीजीएमईई के चीफ को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों एमडी, एमएस और एमडीएस में प्रवेश लेने के लिए कुल 3606 परीक्षार्थी यूपीपीजीएमईई में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षार्थियों में 3229 एमडी, एमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षा देंगे जबकि 377 परीक्षार्थी एमडीएस की परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड, रोल नंबर और केंद्र की सभी जानकारी 12 अप्रैल के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। पुराने एडमिट कार्ड को निरस्त किया जा चुका है। गौरतलब है कि यूपीपीजीएमईई-2013 पहले 31 मार्च को आयोजित होनी थी लेकिन चिकित्सा छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


छात्र नीट पीजी से ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश चाह रहे थे। इसके बाद परीक्षा की नई तारीख 23 अप्रैल घोषित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें