फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता 2 माह से कर रहा था नाबालिग बेटी से रेप

Mon, 29 Apr 2013 07:50 AM IST
लोनी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का लोनी कस्बा एक वहशी बाप की करतूत से शर्मसार हो गया।
विज्ञापन


अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार कर डाला।

बेटी ने सिसकते हुए जब पिता की करतूत मां को बताई तो उसके होश उड़ गए।

बेटी ने बताया कि दो माह से लगातार उसके साथ दुष्कर्म हो रहा है। गुस्साई मां ने खुद थाने में जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

मूल रूप से दौलतपुर बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति दो वर्षों से पत्नी, दो बेटों एवं 17 वर्षीय पुत्री के साथ कारगिल कॉलोनी में रहता है। वह चिनाई का काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बेटी की सिसकियां सुनकर मां की आंख खुल गई। वह बेटी की चारपाई के पास पहुंची तो दंग रह गई। उसका पति बेटी को धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


रोती हुई बेटी ने बताया कि पिछले दो माह से वह इस जिल्लत को झेल रही है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसी कारण वह अब तक खामोश रही।

रविवार को पीड़िता की मां ने रिश्तेदारों एवं बडे़ पुत्र को घटना की जानकारी दी तथा पति के विरुद्ध थाने में तहरीर दे दी है।

पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें