फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सिलेंडर और डीजल, दोनों के बढ़े दाम

Tue, 02 Jul 2013 12:34 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने तीनों श्रेणी के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नॉन सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में 36 रुपये तो 19 किग्रा भार वाले कॉमर्शियल श्रेणी के सिलेंडर की कीमतों में 61.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब सब्सिडी वाला सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 2.50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यह दरें सोमवार से ही लागू हो गईं।

वहीं तेल कंपनियों ने 24 घंटे में ही दूसरी बार डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। शहर में वैट व अन्य अधिभार मिलाकर उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 63 पैसा ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रुपये को इस मूल्य वृद्धि का कारण बताया जा रहा है। यूपी एलपीजी फेडरेशन व डीलर्स के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी तेल कंपनियों ने तीनों श्रेणी के सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि लागू की है।

बढ़ोतरी के बाद अब सब्सिडी युक्त घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं को 425 रुपये की बजाये 427.50 रुपये में और नॉन सब्सिडी सिलेंडर 36 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 850 रुपये की जगह 886 रुपये में मिलेगा।

इसी तरह 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 61.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1517.50 की जगह 1579 रुपये में मिलेगा। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों द्वारा बीती रात रेट रिवीजन के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया था। घरेलू एलपीजी डीलरों ने भी सोमवार से नई दरों के आधार पर उपभोक्ताओं से बुकिंग सिलेंडरों की कीमत वसूली।

डीजल अब 55.25 रुपये लीटर
तेल कंपनियों ने प्रति लीटर डीजल की वर्तमान कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। वैट जोड़ने के बाद यह बढ़ोतरी 63 पैसे की हुई है। सोमवार रात बारह बजे से नई दरें प्रभावी हो गईं।

शहर के पेट्रोल पंपों पर अब डीजल 54.62 रुपया प्रति लीटर की जगह 55.25 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा। गौरतलब है कि रविवार को ही तेल कंपनियों ने सीएनजी में 3.45 रुपया, पेट्रोल में 22 पैसे के साथ ही डीजल के दाम में प्रति लीटर 20 पैसे की बढ़ोतरी लागू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें