फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बाइकर्स सजल के प्रॉपर्टी डीलर भाई की हत्या

Sun, 23 Jul 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
अलीगढ़ के रामघाट रोड इलाके में तालानगरी के पास शनिवार देर शाम जेल में निरुद्ध बाइकर्स सजल चौधरी के प्रॉपर्टी डीलर रिश्ते के भाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली उसके कंधे और सीने के मध्य में लगी, जिसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लांकि अभी हमले के कारणों और हमलावरों को लेकर परिवार अंजान बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना को गैंगवार से ही जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरा पहलू प्रॉपर्टी व्यापार से जुड़ी रंजिश भी माना जा रहा है।

मूल रूप से देवसैनी क्वार्सी निवासी 38 वर्षीय रामू पुत्र मोहनलाल चौधरी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था। परिवार में पत्नी गुंजन के अलावा बेटा सनी व बेटी सलोनी हैं। पत्नी के अनुसार करीब साढ़े पांच बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया था। तभी वह यह कहकर निकल गए कि किसी को प्लाट दिखाने जाना है। वहां से रुपये भी लेकर आने हैं।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम वह तालानगरी क्षेत्र में मदर टेरेसा स्कूल के पास खून से लथपथ हालत में गांव के एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू को पड़ा मिला। गुड्डू ने पुलिस व परिवार को सूचना देते हुए घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल परिजन किसी रंजिश या विवाद को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी दिलीप सिंह की मानें तो अभी तहरीर व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी परिजनों की ओर से सीधे न कोई रंजिश बताई जा रही है और न किसी पर आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें