कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 की ऑनलाइन काउंसिलिंग दो चरणों में कराई जाएगी। इसका फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
एंट्रेंस टेस्ट से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस और बीयूएमएस की 1649 सीटें भरी जाएंगी। अकेले एमबीबीएस की 949 सीटें भरी जानी हैं।
सीपीएमटी की जिम्मेदारी छत्रपति शाहूजी यूनिवर्सिटी कानपुर को सौंपी गई है। इसे लेकर एक लाख प्रवेश फार्म छपवाए जा रहे हैं, जिनकी बिक्री सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 114 शाखाओं में की जाएगी।
16 जून को प्रस्तावित एंट्रेंस टेस्ट में जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स और केमिस्ट्री का एक पेपर (सुबह 9-12 बजे) कराया जाएगा।
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि 30 सितंबर 2013 के बाद मेडिकल कॉलेजों की सीटें नहीं भरी जा सकेंगी।
अच्छी रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दो चरणों में होगी। जो अभ्यर्थी एडमिशन का लेटर पाएंगे, उन्हें निर्धारित समय में संबंधित मेडिकल कॉलेज को रिपोर्ट करनी होगी।
रिपोर्ट नहीं करने पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग में संबंधित रैंक के नीचे के अभ्यर्थी को सीट आवंटित कर दी जाएगी।
फाइनल शेड्यूल
25 अप्रैल---फार्मों की बिक्री शुरू
8 मई---फार्म बिक्री की आखिरी तारीख
15 मई---फार्म पहुंचने की अंतिम तिथि
1 जून---प्रवेश पत्र भेजने की आखिरी तारीख
16 जून---मेडिकल इंट्रेंस टेस्ट
5 जुलाई---रिजल्ट जारी होगा
30 सितंबर---एडमिशन की आखिरी तारीख
मेडिकल कॉलेज---सीटें
मेडिकल कॉलेज---एमबीबीएस की सीटें
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ---210
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर---159
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा---124
एमएलएन मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद---82
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ---82
एमएलबी मेडिकल कॉलेज, झांसी---82
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर---40
यूपी ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई, इटावा---85
एमएम मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर---85
- किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में बीडीएस की 51 सीटें।
- बीएचएमएस की 300 सीटें, बीएएमएस की 320 सीटें और बीयूएमएस की 80 सीटें।