फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से आते ही राजस्थान चली जाएंगी प्रियंका गांधी, दौरा किया छोटा

Fri, 10 Jan 2020 05:38 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • उत्तर प्रदेश का दौरा किया छोटा
  • काफी ज्यादा है प्रियंका की डिमांड
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। चाहे उत्तर प्रदेश हो या देश का अन्य राज्य। कांग्रेस के नेता अपने क्षेत्र में प्रियंका गांधी को देखना चाहते हैं। यहां तक कि नेताओं के घर समारोह, शादी-ब्याह के कार्ड भी प्रियंका के पास खूब आ रहे हैं।

विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ट नेता की मानें, तो जहां प्रियंका पहुंच जाती हैं, वहां पार्टी का नेता खुद को सफल मान ले रहा है। ऐसा ही एक शादी समारोह राजस्थान में है। इसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपना वाराणसी का दौरा छोटा करना पड़ गया।
 

कांग्रेस महासचिव वाराणसी के दौरे पर हैं। वह वहां बीएचयू, राजघाट और गुलेरिया कोठी में आयोजित तीन कार्यक्रम को निबटाकर दिल्ली लौट रही हैं। क्योंकि प्रियंका को राजस्थान में जुबेर खान के बेटे की शादी में शामिल होना है।

विज्ञापन


जुबेर खान कांग्रेस के समर्पित नेता हैं। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस से आगे बढ़े हैं। तेज तर्रार, मिलनसार जुबेर खान की पत्नी भी विधायक हैं। ऐसे में सूत्र बताते हैं प्रियंका गांधी वाड्रा जुबेर का आमंत्रण ठुकरा न सकीं। जबकि वाराणसी का दौरा भी कई माने में बेहद महत्वपूर्ण था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें