फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्फैक्शनरी में ब्रेड लेने गई मासूम से बलात्कार

Wed, 20 Mar 2013 11:05 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में वासना के भूखे दरिंदे मासूम बच्चों को भी बख्श नहीं रहे। गाजियाबाद में कन्फैक्शनरी मालिक ने ब्रेड लेने आई बच्ची से बलात्कार कर डाला। पड़ोसी ने उसकी नापाक हरकत देख शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी शिव शंकर यादव ने बताया कि कन्फैक्शनरी मालिक रवि अग्रवाल की राकेश मार्ग के पास कन्फैक्शनरी शॉप है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसकी दुकान पर पांच साल की एक बच्ची ब्रेड लेने आई।

रवि बच्ची को दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। तभी पड़ोसी युवक रफीक सामान लेने आया। रवि की हरकतें देख उसने शोर मचा दिया। पूरा मोहल्ला वहां इकटठा हो गया और आरोपी दुकानदार को जमकर पीटा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गए।  
विज्ञापन


बच्चियों के साथ हुई रेप की हालिया वारदात
17 फरवरी 13- विजयनगर में पड़ोसी ने तीन साल की बच्ची से रेप किया
10 जनवरी 13- सुभाषनगर में छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या
7 सितंबर 12- वसुंधरा के एक स्कूल में बच्ची का यौन शोषण
31 जुलाई 12- डासना में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
17 मई 12- नंदग्राम में पांच साल की बच्ची से रेप
13 अप्रैल 12- सिहानी गेट में बच्ची के साथ गैंगरेप
 
विजयनगर में 12 साल के किशोर से कुकर्म
विजयनगर में 12 साल के बालक के साथ पड़ोसी युवक ने कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बालक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी भोलू (21) है। वह अकबपुर बहरामपुर का रहने वाला है।

सोमवार रात भोलू किशोर को बहला फुसलाकर अपने घर कमरे में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक रातभर खौफ में रहा, मंगलवार सुबह उसने अपनी मां को घटना बताई। मां उसे लेकर विजयनगर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
क्या कहते हैं समाजशास्त्री
समाजशास्त्री एके जैन ने बताया कि इन घटनाओं का कारण लोगों का दिमाग है। दिमाग की कुत्सित भावनाओं का इफेक्ट ऐसी घटनाओं के रूप में देखने को मिल रहा है। सामान्य व्यक्ति ऐसा करने केबारे में सोच नहीं सकता। फिल्में, टीवी सीरियल ऐसी घटनाओं को प्रमोट करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें