फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दो जगहों पर सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

Fri, 20 Jun 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ी गांव में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी देर रात तक माहौल शांत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


उधर, सरधना में लेनदेन के विवाद में बुधवार रात खिर्वा नौआबाद और खिर्वा जलालपुर के पशु व्यापारियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। एक पक्ष की ओर से नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दोनों पशु व्यापारी पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने से तनाव बना है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर दोनों ही जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे: एसएसपी

जिले के लिसाड़ी गांव में धार्मिक स्थल के सामने राकेश कुमार गुर्जर का मकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे राकेश के पोते आर्यन का जन्म दिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर से तकरीरे होने लगी। राकेश के परिवार ने लाउडस्पीकर बंद करने को कहा तो दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई।

एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया तो दूसरे पक्ष ने भी पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि राकेश पक्ष के लोगों ने मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग भी की। इसके बाद सूचना पर सीओ कोतवाली और लिसाड़ी गेट एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत किया। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि असगरी, खुर्रम और साबरा गोली लगने से घायल हुईं। असगरी और खुर्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, राकेश का कहना था कि उसने लाइसेंसी बंदूक से सिर्फ हवाई फायरिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। फायरिंग करने वालों के लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें