मेरठ में लिसाड़ी गांव में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। जमकर पथराव हुआ और फायरिंग हुई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी देर रात तक माहौल शांत करने में जुटे रहे।
उधर, सरधना में लेनदेन के विवाद में बुधवार रात खिर्वा नौआबाद और खिर्वा जलालपुर के पशु व्यापारियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। 25 राउंड से ज्यादा फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। एक पक्ष की ओर से नौ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दोनों पशु व्यापारी पक्षों के अलग-अलग समुदाय के होने से तनाव बना है। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर दोनों ही जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।