फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Fri, 28 Aug 2020 09:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। यहां सीएम कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अधिकारिेयों संग बैठक दिशा निर्देश देंगे। वहीं विकास कार्यों की हकीकत देखने के बाद योगी आदित्यनाथ काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व प्रशासन अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा रहा। नई रणनीति के तहत बीएचयू अस्पताल की मॉनिटरिंग के साथ ही सैम्पलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग और होम आईसोलेशन की निगरानी बढ़ेगी।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि दुकानों का समय बढ़ने के बाद अब शासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार के लाक डाउन में सख्ती बरती जाएगी। बताया कि कोरोना नियंत्रण को लेकर 15 दिन की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जिसमें स्वास्थ विभाग को ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इसमें जगह जगह अभियान चलाकर सैम्पलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग,लोगों में आइवर मैकटिन दवा का वितरण, होम आईसोलेशन वालों की मॉनिटरिंग बढाने आदि पर जोर रहेगा।

कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे सीएम

दोहरे हत्याकांड के अगले दिन मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप है। इसके अलावा अन्य घटनाओं को लेकर सीएम जिम्मेदार अधिकारियों को निशाने पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें