फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वैवाहिक कार्यक्रम में आया युवक यमुना मेंं डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)।वैवाहिक समारोह में बहन की ससुराल आया युवक यमुना नदी में डूब गया। स्थानीय मल्लाहों द्वारा प्रयास के बावजूद युवक को नहीं ढूंढा जा सका। जिसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ. को बुलाकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के अतरैला थाने के पटेहरा गांव के निवासी आशीष केशरवानी (24) की बड़ी बहन पिंकी की शादी मऊ कस्बे में द्वारिका प्रसाद के साथ हुई थी। आशीष अपनी बहन पिंकी के घर में होने वाले वैवाहिक समारोह में शािमल होने के लिए शनिवार को मऊ आया था। रविवार को सबेरे वह यमुना तट पर नहाने गया और वहां नहाने के दौरान गहराई वाले स्थान पर जाने के कारण पानी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलते की परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर मऊ उपजिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, थाना प्रभारी अजीत कुमार पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय मल्लाहों ने कई घंटों तक युवक को यमुना नदी में खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने एनडीआरएफ. टीम को मौके पर बुलाया और पानी में डूबे युवक की तलाश करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें