पहाड़ी(चित्रकूट)। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। ओरा गांव निवासी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसका पुत्र सोमदत्त मिश्रा (23) गुरुवार शाम अपने मामा के घर तेरहवीं कार्यक्रम में गया था।
रात को पैदल घर आते वक्त रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी होने पर पहाड़ी थाना प्रभारी अजीत पांडेय पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)