चित्रकूट। पड़ोसियों ने एक युवक को लोहे के राडो व डंडों से मारपीट कर खोपड़ी फाड़ दी। शोरगुल होने पर उसका भाई व उसकी पत्नी जब बचाने पहुंचे थे उन्हें भी बुरी तरह मारापीटा। जिससे उनके गंभीर चोटें आई हैं।
घायल गंगा प्रसाद निवासी नई दुनिया बनकट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को वह घर पर था तभी पड़ोस के ग्राम अहिरन पुरवा के दो युवक हाथों में लोहे का राड व डंडा लेकर आए और अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारापीटा। बचाने दौड़े भाई दिनेश व कविता देवी को पीट दिया। पीड़ित ने हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)