फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/राजापुर(चित्रकूट)। उफनाई यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग मऊ से लेकर मवई गांव तक पानी भर गया। इसके चलते आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है। यमुना नदी किनारे स्थित कुछ खेतों में भी पानी भर गया। लगभग 15 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। खतरे के निशान से नदी महज 9 मीटर दूर रह गई है।
विज्ञापन

यमुना नदी राजापुर क्षेत्र के खोपा, सुरवल,अर्की गांव अधिक प्रभावित हो सकते है। मऊ क्षेत्र में युमना नदी आधा सैकड़ा गांवों से होकर गुजरती है। गुरुवार को सुबह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे मऊ मवई कला मार्ग में जलभराव होने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है। इससे मऊ क्षेत्र के मवई कला, भिक्खी का डेरा, बरमबाबा का पुरवा, बरवार, ताड़ी आदि गांव का मुख्य सड़क से संपर्क कट गया है। वही क्षेत्र से सटे कौशाम्बी जिले यमुना नदी के घाट जाने वाले ग्रामीणों का आवागमन बंद है।
मऊ में यमुना नदी का पानी गांवों के पास स्थित नालों में भी आ गया है। जिससे नाला ऊफान मार रहे है। जिसका पानी मऊ से परदवा रोड में भर गया। जिससे परदवा, घुरेहटा पाली आदि का मऊ कस्बे से संपर्क कट गया।
विज्ञापन

गुरुवार को को मऊ क्षेत्र के मंडौर, मवईकला, परदवा आदि गांव के निवासी बाजार करने सहित अन्य कार्य के लिए गांव से मऊ कस्बा गये थे। अचानक यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया। जिससे बीच रास्ते में ही फंस गए है। जो अन्य रास्तों व नाव के सहारे अपने गांव जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें