मऊ। सुरौंधा मार्ग पर अज्ञात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। रात भर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। बृृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। शाम को उसकी पहचान बेलहरी गांव निवासी धनराज यादव (32) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि धनराज बुधवार की शाम को घर से बाइक लेकर प्रयागराज जाने के लिए निकला था।
सुरौंधा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे पड़ा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी मिलते ही उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। उसके परिजनों को बुलाया गया है।