फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटरिंग बनाते समय गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के हास्पिटल में शटरिंग का कार्य करते समय मजदूर की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पसियाना चौराहा स्थित एक हास्पिटल की दूसरे मंजिल में निर्माण कार्य चल रहा था। जहां सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर गांव का मजदूर अशोक कुमार (30) पांच साथियों के साथ शटरिंग का कार्य कर रहा था। शुक्रवार को अचानक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख अन्य मजदूरों ने आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन

घायल को पत्नी मंजू और परिजन एंबुलेंस से ले जा रहे थे। उसने मुख्यालय में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके एक पुत्र, एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें