चित्रकूट। आज से बालू, पत्थर खनन उत्पादन और परिवहन का कार्य शुरू हो जाएंगे। शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर न्यूनतम श्रमिकों से काम कराने की अनुमति दी है।
जिलाधिकारी शेेषमणि पांडेय ने बताया कि खनन क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मशीनों उपयोग शुरू हो जाएगा। खनन परिवहन का कार्य संचालित करने के लिए अनुमति दी जाएगी। 65 वर्ष से अधिक आयु के मजदूर व नवजात बच्चों की मां को कार्य में नहीं लगाया जाएगा। जनसेवा केंद्रों को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सोशल डिस्टेसिंग के साथ खोले जाने की अनुमति दी गई है। रोस्टर के अनुसार ऑगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से घर घर जाकर पोषाहार का वितरण किया जाएगा। इधर छूट को लेकर व्यापारी, व अन्य वर्ग के लोग उत्सुक देखे गए। व्यापारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का असर नहीं है। जिसको देखते हुए सभी तरह की दुकानें खोलेने की अनुमति दी जाए। अन्य कार्य भी कराए जाए ताकि श्रमिकों को कार्य मिल सके।