फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा सवार महिला की मौत

Mon, 08 Jul 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव के पास दो बेटियों के साथ मुख्यालय से ई रिक्शा में सवार होकर घर जाते समय पीछे से पिकअप की टक्कर से मां की मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। उधर घटना होते ही पिकअप लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव की शैल कुमारी (43) पत्नी राम प्रताप रविवार को अपनी दो बेटियों के साथ मुख्यालय कर्वी से सामग्री खरीदकर गांव ई रिक्शा से लौट रही थी। जैसे ही रिक्शा गांव के नहर के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप ने रिक्शे पर टक्कर मार दिया। चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। रिक्शा चालक भी भाग निकला। घटना में शैल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो बेटियां मामूली रूप से चुटहिल हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पिकअप व चालक की तलाश की जा रही है।

अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़ की फिर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के रीवा जिले के थाना समेरिया चकदेही निवासी राम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया है कि युवक ने इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती हुई। इसी के चलते वह उससे मिलने आया तो उसको नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़खानी की। इसी बीच अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर ब्लैक मेल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम से भी आरोपी ने फोटो निकालकर एप के माध्यम से एडिट किया है। इसकी जांच अपराध निरीक्षक लाखन सिंह ने किया। आरोप सही पाए जाने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें