फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सर्प दंश से महिला और बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। अलग-अलग स्थानों पर सर्प दंश से बालक और महिला की मौत हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी वासुदेव की पत्नी कांतिदेवी (65) शनिवार की शाम खेत के पास बने पुरवा में बैठी थीं। वहां सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मारकुंडी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने बताया कि शनिवार की शाम खेत में उसके छह साल के बेटे गोलू को सांप डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोलू कक्षा एक में पढ़ता था। रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें