फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला की हत्या कर शव फेंका, पत्थरों से कुचला है चेहरा

Wed, 10 Jan 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कोलमजरा के पास एक महिला का रक्त रंजित शव मिला। उसका सिर व चेहरा पत्थर से कुचला गया है। दुष्कर्म के बाद हत्या कर आरोपी के भागने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल से शराब व पानी की बोतल समेत खून लगा पत्थर बरामद हुआ है। डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। देर रात महिला के बेटे ने उसकी शिनाख्त की, महिला बरगढ़ क्षेत्र की है ।
बुधवार की सुबह बरगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर कोलमजरा के एक अर्ध निर्मित भवन की दीवार के पीछे महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। महिला के शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। मौके पर शराब व पानी की बोतल भी बरामद हुई है। घटनास्थल से पुलिस थाना भी लगभग 600 मीटर दूर है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बरगढ़ थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने भी सबूत एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की हत्या कर शिनाख्त छिपाने के उद्देश्य से चेहरा वीभत्स किया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें