फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पत्थर से कुचला गया था सिर और चेहरा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jan 2024 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: बरगढ़ थाना क्षेत्र से चंद कदम दूर अर्धनग्न अवस्था में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्थर से सिर कुचलकर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोल माजरा गांव के पास अज्ञात महिला का रक्त रंजित शव मिला है। महिला के चेहरे को पत्थर से कुचल कर शिनाख्त मिटने का प्रयास किया गया। महिला की उम्र लगभग 35 साल बताई गई। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका  है।

विज्ञापन

सूचना पर मौके पर एसपी अरुण कुमार पहुंचे हैं। घटनास्थल पर शराब व पानी की बोतलें मिलीं। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारा कहीं से महिला को लेकर आया होगा। इसके बाद दुष्कर्म कर पत्थर से शिनाख्त मिटने के लिए चेहरा व सिर कुचल दिया है।
घटना स्थल से पुलिस स्टेशन एक किलोमीटर और रेलवे स्टेशन 500 मीटर दूर है। एसपी ने बरगढ पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। शव का पंचनामा कराया गया। आसपास के क्षेत्रीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें