फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्राॅली से दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खदरा में बुधवार को गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। इसके नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर कल्याणगढ़ के मजरा खदरा निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह खेत से गेहूं की कटी फसल लाकर घर के पास खलिहान में लाए थे। लगभग साढ़े दस बजे लक्ष्मी, सपना सहित अन्य परिजन ट्राॅली से गेहूं उतार रहे थे। ट्राॅली के आगे के हिस्से का गेहूं उतर गया और पीछे के हिस्से में गेहूं रखा होने से भार अनियंत्रित हुआ और अचानक ट्राॅली पलट गई। पीछे बैठकर सरसों साफ कर रहीं मां पियारिया देवी (55) दब गईं। आनन फानन ट्राॅली को हटाकर उनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
वीरेंद्र ने बताया कि कुछ देर पहले ही मां महुवा बीनकर घर आई थी। घटना के समय ट्राॅली में ट्रैक्टर नहीं लगा था। उनके तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र, नरेंद्र व एक बेटी निशा हैं। अपराध निरीक्षक विनय विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें