नयागांव चित्रकूट मप्र थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदावरी मोड़ सतना मार्ग स्थित जंगल में बुधवार को दो सगे भाइयों के कंकाल पेड़ पर फंदे में लटके मिले हैं। दोनों भाई 28 जनवरी से गायब थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोलगवां थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रामसखा यादव ने बताया कि पुलिस ने दोपहर को सूचना दी कि दोनों बेटे जितेंद्र यादव (18) व वीरेंद्र यादव (22) के शव पेड़ पर फंदे से लटके हैं, जो कंकाल हो गए हैं। बताया कि दोनों बेटे 28 जनवरी को अचानक लापता हो गए थे। पुलिस ने आज शव मिलने की जानकारी दी है। परिजनों ने हत्या कर शव टांगने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि दोनों भाइयों के लापता होने की सूचना मिली थी। इनकी तलाश की जा रही थी। इनकी हत्या हुई है या खुदकुशी की है। इसकी जांच की जा रही है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव देखने से लगता है कि एक माह पुराने हो सकते हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद और जानकारी होगी।