फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार और पेटदर्द से महिला और बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर। अलग-अलग स्थानों पर बुखार व पेटदर्द से पीड़ित तीन साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार और पेटदर्ज के आठ मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसोंधा गांव निवासी रजुआ ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय पुत्री सतरूपा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। प्राइवेट अस्पताल ने कई दिन तक उपचार चला हालत मे सुधार ना होने पर रविवार की शाम की जिला अस्पताल लाये। इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के तरौहा गांव की चांदनी (80) के परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार की सुबह अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मौसम के करवट बदलने मे इन दिनों बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को बुखार पेटदर्द से पीडि़त आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव का युवराज,मऊ निवासी आदर्श, चकमाली गांव निवासी पूर्वी, पुरानी बाजार निवासी हल्लू, नया गांव के छीर पुरवा निवासी रानी, शंकर गंज निवासी निशा,टिटिहरा गांव निवासी राममूरत, रामनगर निवासी देवकली को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें