चित्रकूट। सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्व अहिंसा दिवस समारोह 2021 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध, भाषण, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कराई गई । जिसमें प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्गों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगरपालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
शहर के जनसेवा इंटर कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एवं सर्वोदय आश्रम के मंत्री अभिमन्यु सिंह नेे पर्यावरण पर विचार रखे। कवि मो. हबीब ने भी सामाजिक समरसता का गीत प्रस्तुत किया। संचालन संयोजक बलवीर सिंह ने किया। शिक्षा के क्षेत्र में संतोष कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, राजकरन, रवि सिंह व स्वच्छता के क्षेत्र में सुनील कुमार निषाद उर्फ बच्चा, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सभासद अरुण गुप्ता को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।