तीर्थक्षेत्र में गोस्वामी तुलसी दास की जयंती के कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है। मानस मंदिर सहित यमुना नदी में नाव में रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साधु-संतो के साथ ही जिले के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
संत तुलसी दास की जयंती मनाने के लिए राजापुर तीर्थ क्षेत्र में मानस मंदिर सहित कई स्थानों में नवाह्परायण रामचरित मानस का पाठ 2 अगस्त से चल रहा है। वृंदावन के संत रामदास की अगुवाई में यमुना नदी में नाव में बैठकर भक्त रामचरित मानस की चौपाई पढ़ते है।
इसके अलावा कस्बे व ग्रामीण इलाकों में भी कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जबकि यमुना नदी में वृंदावन के संत की अगुवाई में एक सप्ताह से नाव में बैठकर क्षेत्र बेराउर, राजापुर, खटवारा, भभेट, मुहरवा, अर्जुनपुर, राजापुर, चिल्ली राकस, रायपुर महुंवा, कुशैली, पटवरिया, रगौली, नादिन कुर्मियान, गांव के ग्रामीणों की भागेदारी रही।
वीरेन्द्र कुमार द्विवेदी, मनोज कुमार द्विवेदी, राजेन्द्र चौरसिया, सत्य प्रकाश, सतीश मिश्रा, पंकज सोनी, रामप्रसाद गर्ग, मंदिर के पुजारी रामआसरे, ओमकार प्रसाद, उमेश सोनी, अशोक सोनी, सिन्टू मिश्रा, सतीश पांडेय, नत्थू शुक्ला, हरीमोहन सोनी, भरतलाल, मुकेश शुक्ला, बड़कू चौरसिया का सहयोग रहा। प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
अपर जिलाधिकारी हवलदार सिंह यादव ने बताया बुधवार को संत तुलसी दास की जयंती का पूरा आकर्षण का केंद्र राजापुर में रहेगा। जिसमें शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत व विद्धानों का प्रवचन होगा। दोपहर को दो बजे से छतरपुर के भजन गायक दिनेश सोनी की टीम भजन प्रस्तुत करेंगे।
सायं 5 बजे से अयोध्या सेवा संस्थान के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक जाटव, शिवपूजन गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, लल्लू मोदनवाल, अशोक कुमार गुप्ता आदि बनाए गये हैं।