फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी कर रही मजदूरी, पति पाकिस्तान की जेल में

विज्ञापन
फोटो=11-अहमद - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव के अहमद पाकिस्तान की जेल में चार साल से बंद हैं। यहां पत्नी पत्नी मजदूरी कर चार बच्चों का पेट पाल रही है।
विज्ञापन

गोड़ा गांव की नसिबिया ने बताया कि पति अहमद खा (30) सात साल पहले गुजरात में काम की तलाश में गए थे। मछुआरों के दल में शामिल हो गए। चार साल पहले मछली पकड़ने के दौरान पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए। वहां किसी जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई के लिए कई बार अधिकारियों व मंत्रियों को पत्र लिखा। 2020 मेें विदेश मंत्रालय से खत मिला था, जिसमें कहा गया था कि अहमद की सजा पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान से रिहाई की बात चल रही है। नसिबिया ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें सलमा नौ साल की, फिजा छह साल, जिया चार साल की बेटा जयन पांच साल का है। छोटे बेटे को तो अपने पिता चेहरा भी याद नहीं है। किसी तरह से मजदूरी कर जीवन बसर कर रहे हैं।
इस मामले में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके संज्ञान मेें यह मामला नहीं आया। हर संभव कोशिश करेंगे। विदेश मंत्रालय रिहाई के लिए लगातार संपर्क करता है। अक्सर बंदी छोडे़ भी जाते हैं। सभी योजनाओं का लाभ परिवार को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें