फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शराब पार्टी से पत्नी ने रोका तो की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पत्नी ने घर में शराब पार्टी करने का विरोध किया तो आक्रोशित पति ने उसे पीटा और घर से बाहर कुछ दूरी में लगे एक पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के नयाचंद्रा गांव निवासी राजकुमार (32) पुत्र बच्चीलाल का शव रविवार की सुबह एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर मानिकपुर थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चाचा तिजउआ प्रसाद ने बताया कि शनिवार को राजकुमार ने दोस्तों के साथ घर में शराब पार्टी रखी थी।
इसका विरोध करने पर गर्भवती पत्नी शकीना को राजकुमार ने पीट दिया। इससे शकीना बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। वह लोहे की दुकान में काम करता था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें