फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग सहित आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग सहित उससे सटे छह गांवों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से यहां के लोग परेशान रहते हैं। नलकूप का संचालन करने वाला कर्मचारी भी अपनी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग सहित इससे सटे गांव खोही, बंदरकोल, बालापुर, समेरिया जगनाथवासी, भगनपुर ठर्री, रजौला में भगनपुर में लगे नलकूप से पानी की आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे यहां के निवासी परेशान रहते हैं। सुदूर क्षेत्र में लगे हैंडपंपों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
प्रेम सिंह, धनंजय सुखनिदान, हीरालाल, कमलेश पटेल, राजेश द्विवेदी ने बताया कि पानी की आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। एक सप्ताह से अधिक समस्या आ रही है। जिससे मजबूरी में सुदूर क्षेत्र में सटे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है। जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी आरएस मिश्रा ने बताया कि नलकूप में तकनीकी समस्या के कारण पानी बाधित रहता है। कर्मचारियों को सही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें