चित्रकूट। उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदार संघ शाखा चित्रकूट के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अगुवाई में जिले के अधिकांश चौकीदारों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर मांग की है कि कानून में संशोधन कर बिहार राज्य की तर्ज पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
ग्रामीण चौकीदार संघ ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि देश आजाद होने के पूर्व 1873 में चौकीदारों की भर्ती हुई थी। अभी तक किसी भी पार्टी की सरकार ने इंसाफ देने का काम नहीं किया। जबकि पड़ोसी राज्य बिहार एवं रांची में चौकीदारों को रेगुलर कर दिया गया। संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने बताया कि चौकीदारों के लिए आने में रुकने के लिए ना तो कोई आवास है और न ही कोई व्यवस्था। बताया कि गांव में तीन सौ दिन काम करना पड़ता है। इसके बावजूद सरकार उनके हित में कोई भी योजना लागू नहीं की।