फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, मंडी में सन्नाटा

विज्ञापन
गल्ला मंडी परिसर में बंद दुकानें। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क लगाने के विरोध में गल्ला मंडी समिति के आह्वान पर गल्ला व्यापारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। दुकानें बंद रहने से गल्ला मंडी में सन्नाटा छाया रहा। व्यापारियों के मुताबिक हड़ताल 11 जुुलाई तक रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते मंडी में पल्लेदार भी नहीं पहुंचे। गल्ला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल व महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि सरकार ने मंडी समिति के अंदर व्यापार करने पर ढाई प्रतिशत शुल्क लगा दिया है। मंडी समिति के बाहर व्यापार करने पर यह शुल्क नहीं लगेगा। ऐसी स्थिति में मंडी के अंदर कारोबार करने वाले व्यापारी प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जाएंगे। इनका व्यापार शून्य हो जाएगा।
मंडी के अंदर व्यापार के लिए लाइसेंस, दुकान और गोदाम का किराया देने के बावजूद व्यापारी नहीं आएंगे। इससे कर्मचारी व पल्लेदार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। ऐसी स्थिति में तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया। पहले दिन हड़ताल पूरी तरह सफल रही। शहर समेत जिले की सभी गल्ला मंडियां बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें