फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में बंदूक की नोक पर सुलह का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुत्री के साथ मुख्यालय आ रही मां पर दुष्कर्म के आरोपी के सहयोगियों ने बंदूक की नोक पर सुलह करने का दबाव बनाया। भयभीत मां-बेटी थाने पहुंचीं। इन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना मऊ इलाके के एक गांव की नाबालिग के साथ ग्राम के हरिओम पाल पुत्र बदलू ने दुष्कर्म किया था। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पीड़िता व मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह जरूरी काम से मुख्यालय आ रही थीं। चंदई के बीच नदी के पास आरोपी के दो सहयोगियों ने बंदूक के बल पर रोक लिया। अभद्र भाषा का प्रयोग कर समझौते का दबाव बनाया। सीने पर बंदूक लगाकर फायर करने की धमकी दी। राहगीरों ने जान बचाई। पीड़िता की मां ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें