फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र के खांच व रूखमा बुजुर्ग गांव में पेयजल की समस्या को लेकर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने तीन सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी शुभ्रंात कुमार को सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को सरदार सेना की बुंदेलखंड प्रभारी मीरा भारती के नेतृत्व में कार्यक र्ता व ग्रामीणों ने खांच रूखमा बुजुर्ग में पेयजल की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट परिसर मेें प्रदर्शन कर विरोध जताया।
कहा कि नलकूप ध्वस्त हो गया, टंकी बनी थी वह भी खराब हो गई है, कई स्थानों पर पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई। नई लाइन चालू कर पानी उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर उमाशंकर, राजेश, भूरा व मोहित पटेल सहित बड़ी संख्या मेें ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें