फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मऊ के तहसील परिसर के पास प्रदर्शन करते सिकरौं के ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ। सिकरौं गांव निवासी राममिलन की मौत के मामले में मऊ थाना पुलिस द्वारा परिजनों के बताने पर भी कार्रवाई न करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो धरना प्रदर्शन मुख्यालय में किया जाएगा।
विज्ञापन

सिकरौं गांव निवासी गीतादेवी ने बताया कि 18 जनवरी को उसके पति राममिलन को गांव का ही एक युवक घर से ले गया था। इसके बाद पति का शव दूसरे दिन खेत में पड़ा मिला। जिस पर आरोपी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने मऊ में प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए। प्रदर्शन कर पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें