फोटो- 15- मैच जीतने के बाद विजेता ट्राफी के साथ खिलाडी । संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ। कस्बे में चल रहे मिर्जापुर चैलेंज क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। जिसमें इलेवन स्टार ने जेबीएस को हराकर कप पर कब्जा किया। जेबीएस ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी जेबीएस टीम 98 रनों पर सिमट गई। इलेवन स्टार के सचिन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के अध्यक्ष नीलेश गौतम, अंकित शुक्ला ,समाजसेवी अजय मिश्रा व थाना प्रभारी मऊ गुलाब त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर पवन शुक्ला, प्रकाश द्विवेदी, रोहित मिश्रा, सतीश पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)