चित्रकूट। चित्रकूट जीआरपी थाना अंतर्गत मानिकपुर रेलमार्ग पर खोह रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतका ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उधर, घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा भी की जा रही है।
कर्वी कोतवाली अंतर्गत खोह गांव की खुशबू पांडेय (16) पुत्री प्रेम नारायण पांडेय रविवार की सुबह लगभग साढे दस बजे गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस आ गई, जिसकी चपेट में आने से खुशबू की मौत घटना स्थल पर हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना से मां फूलकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई चाचा जय नारायण ने बताया कि खुशबू अपने घर से खेत में बने डेरा मेें जा रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादस हुआ। वह चार बहनों में सबसे छोटी है। तीन भाई मुकेश, सुरेश व राज है। पिता अहमदाबाद सिक्योरिटी गार्ड हैं। थाना जीआरपी कर्वी के प्रभारी गौतम बनर्जी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।