चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे की दम पर महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके कान व गले के जेवर भी ले गया। साथ ही धमकी देते हुए गया कि यदि किसी को जानकारी दी तो जान से मार देगा। इस घटना का उलाहना देने पीड़िता जब पति के साथ आरोपी के घर पहुंची तो परिजनों ने दंपति को मारपीट कर भगा दिया।
उधर, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला व आरोपी एक ही परिवार के हैं। दुष्कर्म जैसी बात नहीं है। राशनकार्ड का विवाद है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)