राजापुर । तहसील बार एसोसिएशन राजापुर के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। तहसील के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों तथा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रंजीत द्विवेदी, उपाध्यक्ष देवकीनंदन मिश्रा, सचिव विनय कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव अखिलेश कुमार गोस्वामी, कोषाध्यक्ष बीरबली यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष रोहित सिंह पटेल, ऑडिटर अरुण कुमार त्रिपाठी ने शपथ ली। इस मौके पर तहसीलदार अजय कटियार, नायब तहसीलदार विवेक कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण, आदि मौजूद रहे। (संवाद)