फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो- 10- रानी कोटार्य- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। चौकी अंतर्गत गढ़चपा गांव के खोखला पुरवा निवासी एक महिला की फांसी लगाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज न देने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उधर, पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पति सहित परिवार के सात सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गढ़चपा गांव के खोखला पुरवा निवासी रानी देवी (22) पत्नी छोटेलाल ने बुधवार की शाम 6 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पुलिस मौके पर पहुुंची तो शव को परिजनों ने फंदे से निकालकर घर के बाहर लिटा दिया था। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर रानीदेवी की हत्या पीट-पीट कर की गई है। इस कारण पति छोटे लाल, जेठ कल्लू व बुध प्रकाश, जेठानी चुनकी, व सास सहित एक रिश्तेदार पर मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ससुरालीजन लापता है। मृतका की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। दो भाई रामकुमार व रामसिया के बीच मृतका एकलौती बहन थी। सरैया चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि ससुरालीजनों का कहना कि घरेलू विवाद में रानीदेवी ने फांसी लगाया है। जबकि मायके पक्ष वालों कहना कि दहेज न देने पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें