चित्रकूट। जिले के राजापुर कस्बे में एक नर्सिंग होम में सोमवार को एक पांच माह के बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज सही न होने से मौत हुई है। उधर, नर्सिंग होम में मौजूद डाक्टर व स्टाफ ने बताया कि मरीज भर्ती ही नहीं हुआ था। अस्पताल के अंदर आने से पहले ही डाक्टरों ने बच्चे की हालत देखकर जिला अस्पताल ले जाने को कहा था।
पटवारिया गांव के दुजवा ने बताया कि वह पांच माह के नाती जिसको कालरा हो गया था। उसे सोमवार को राजापुर स्थित एक नर्सिंग होम लेकर आया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस संबंध में नर्सिंग होम के डाक्टर व स्टाफ ने बताया कि जब मरीज उनके यहां भर्ती ही नहीं हुआ तो इलाज का सवाल ही नहीं है। (संवाद)