चित्रकूट। परंपरागत कृषि विकास योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीक्लचर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत किसानोें को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी विधि की जानकारी के लिए तीन सौ किसानों को बांदा में चल रहे किसान मेला के लिए रवाना किया गया।
इसमें किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन व अन्य जानकारी दी जाएगी। किसानों को उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे, विषय विस्तु विशेषज्ञ सुनील सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।(संवाद)